• 18/04/2025

बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का आंदोलन समाप्त, CM साय से की मुलाकात, आश्वासन के बाद लिया निर्णय

बर्खास्त बीएड सहायक शिक्षकों का आंदोलन समाप्त, CM साय से की मुलाकात, आश्वासन के बाद लिया निर्णय
Spread the love

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे।

Related post

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को लेकर बस्तर के युवाओं से की मुलाकात

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने नक्सल प्रकरणों की वापसी को…

Spread the love00 नक्सल मामलों में निरुद्ध लोगों के प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए शासन प्रतिबद्ध – शर्मा 00 जनहानि…
कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

कबीरधाम को मिली शासकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात, उप…

Spread the loveमेडिकल कॉलेज खुलना जिले के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एनएमसी ने 50…
महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महतारी वंदन योजना बनी महिलाओं के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता…

Spread the loveमुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को मिल रही नई दिशा, नियमित सहायता राशि से…