• 02/04/2023

डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति, बनाए गए ओएसडी, आदेश जारी

डीएम अवस्थी को मिली संविदा नियुक्ति, बनाए गए ओएसडी, आदेश जारी
Spread the love

सेवानिवृत्त होने के साथ ही पूर्व डीजी डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। 31 मार्च को उनके रिटायरमेंट के साथ ही उन्हें सरकार ने संविदा नियुक्ति दे दी है। उसी दिन सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

डीएम अवस्थी को राज्य सरकार ने ओएसडी बनाया है। ओएसडी के रुप में उनकी जिम्मेदारी अभी तय नहीं की गई है। रिटायरमेंट से पहले वे ACB, EOW के डायरेक्टर पद पर थे। लिहाजा माना जा रहा है कि उन्हें ACB, EOW में ही नियुक्ति दी जाएगी। फिलहाल इसे लेकर अभी आदेश जारी नहीं किया गया है। सामान्य प्रशासन द्वारा बाद में इसका आदेश जारी किया जाएगा।

आपको बता दें 1986 बैच के IPS डीएम अवस्थी तीन साल तक डीजीपी के पद पर रहे हैं। उसके बाद उन्हें पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र के डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई। 3 महीने पहले राज्य ने उन्हें ACB, EOW का डायरेक्टर बनाया था। 31 मार्च को इस पद से रिटायर हुए। डीएम अवस्थी की गिनती राज्य के तेज-तर्रार अफसरों में होती रही है।

Also Read: हाईकोर्ट की अवमानना मामले में इस IAS को लगातार 5 वीं नोटिस जारी

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…