• 09/10/2026

डबल मर्डर : पति-पत्नी की हत्या से दहला इलाका, खून से लथपथ मिले शव, गांव में दहशत का माहौल…

डबल मर्डर : पति-पत्नी की हत्या से दहला इलाका, खून से लथपथ मिले शव, गांव में दहशत का माहौल…
Spread the love

आरंग। थाना आरंग क्षेत्र के ग्राम बिरबिरा में आज एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में अपने घर पर रहने वाले एक बुजुर्ग दंपती की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही आरंग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान सदासी राम साहू (65 वर्ष) और उनकी पत्नी आसबती साहू (62 वर्ष) निवासी बीरबीरा के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला किसी नुकीले व धारदार हथियार से हमला कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने की निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर ली है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related post

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, साइबर…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए शामिल सात सप्ताह के साइबर…
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा…

Spread the loveसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 25 वर्ष देश के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री विकसित भारत के निर्माण में छत्तीसगढ़…
करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण का प्रतीक : मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

करमा तिहार हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपरा और प्रकृति संरक्षण…

Spread the loveकंवर समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत किया अनुकरणीय उदाहरण जनजातीय समाज की शिक्षा,…