• 31/01/2023

नशे में धुत्त महिला यात्री कपड़े उतारकर घूमने लगी, क्रू मेंबर्स को मारा, मुंबई आ रही फ्लाइट में हंगामा

नशे में धुत्त महिला यात्री कपड़े उतारकर घूमने लगी, क्रू मेंबर्स को मारा, मुंबई आ रही फ्लाइट में हंगामा
Spread the love

हवाई जहाजों में यात्रियों की बदसलूकी के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में मुंबई पुलिस ने एक 45 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के ऊपर आरोप है कि उसने फ्लाइट में क्रू मेंबरों के साथ गाली-गलौच करने के साथ ही मारपीट भी की। यही नहीं उसने फ्लाइट में अपने कपड़े उतार दिए और अर्धनग्न हालत में ही विमान में घूमने लगी। हालांकि 25 हजार रुपये जमानत भरने पर महिला को रिहा कर दिया गया है। महिला मूल रुप से इटली की रहने वाली है।

घटना एयर विस्तारा फ्लाइट UK 256 की है। विमान अबू धाबी से मुंबई आ रहा था। महिला यात्री का नाम पाओला पेरूचियो है। बताया जा रहा है कि महिला यात्री नशे में धुत्त थी। पहले वह इकोनॉमी क्लास में ही बैठी थी। बाद में वह बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई। ऐसा करते देख क्रू मेंबर्स उसके पास पहुंचे। उन्होंने उससे बात करने की कोशिश और अपनी सीट पर जाने के लिए कहा। जिस पर महिला उनके साथ बदसलूकी करने लगी। उसने एक क्रू मेंबर के चेहरे पर मुक्का मार दिया वहीं दूसरे के ऊपर थूक दिया। ऐसा करते देख बाकी के क्रू मेंबर्स वहां पहुंचे तो महिला कपड़े उतारकर अर्धनग्न हालत में ही विमान में घूमने लगी।

विमान सुबह 4.53 को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया। जिसके बाद महिला को सहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया।

Related post