• 30/01/2023

CG PSC के रिजल्ट पर कल आ सकता है फैसला, रोक लगाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर है याचिका

CG PSC के रिजल्ट पर कल आ सकता है फैसला, रोक लगाए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में दायर है याचिका
Spread the love

सीजी पीएससी के साक्षात्कार के रिजल्ट पर लगाई गई रोक के खिलाफ हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है। मामले में आज सुनवाई पूरी नहीं होने की वजह से मंगलवार को फिर से सुनवाई होगी। जिसके बाद इस महत्वपूर्ण मामले में न्यायालय का फैसला आ सकता है।

आपको बता दें 19 सितंबर को उच्च न्यायालय ने 50 प्रतिशत आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए, राज्य में लागू 58 प्रतिशत आरक्षण को रद्द कर दिया था। जिसका असर राज्य में चल रही भर्ती प्रक्रियाओं पर पड़ा था। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सीजीपीएससी 2021 के साक्षात्कार के परिणाम पर रोक लगा दी थी। आयोग के इस फैसले के खिलाफ याचिकाकर्ता प्रशांत तिवारी सहित अन्य ने हाईकोर्ट में अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव के माध्यम से याचिका दायर की थी।

जस्टिस पीपी साहू के सिंगल बेंच में मामले की सुनवाई जारी है। सोमवार को सुनवाई पूरी नहीं होने की वजह से अब मंगलवार को इस मामले में फिर से सुनवाई होगी। माना जा रहा है कि कल इस मामले में उच्च न्यायालय अपना महत्वपूर्ण फैसला सुना सकता है।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…