• 10/03/2025

Video: पूर्व CM भूपेश के घर बड़े पैमाने पर नोट मिलने की खबर, ED ने मंगाई नोट गिनने की मशीन

Video: पूर्व CM भूपेश के घर बड़े पैमाने पर नोट मिलने की खबर, ED ने मंगाई नोट गिनने की मशीन
Spread the love

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के निवास पर ईडी ने छापामार कार्रवाई की है। इसके अलावा 14 अन्य ठिकानों पर भी ईडी की छापामार कार्रवाई जारी है। सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान पूर्व सीएम के घर ने बड़े पैमाने पर नोट मिले हैं।

नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। पूर्व सीएम के घर से कितना रुपया मिला है और क्या-क्या मिला है, इसका अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि देर शाम तक ईडी इसका खुलासा करेगी।

आपको बता दें भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों के अलावा 14 अन्य जगहों पर भी ईडी की की  कार्रवाई चल रही है। जिसमें कांग्रेस से जुड़े जमीन दलाल मनोज राजपूत, बिल्डर अजय चौहान, चरोदा में संदीप सिंह और अभिषेक ठाकुर, सहेली ज्वेलर्स और दो राइस मिलर्स के यहां भी दबिश दी है। ईडी की टीम ने इन सभी ठिकानों पर दस्तावेजों को खंगाल रही है, इसके साथ ही सभी से पूछताछ की जा रही है।

माना जा रहा है कि बघेल के खिलाफ यह कार्रवाई शराब घोटाला को लेकर किया गया है। भूपेश बघेल की सरकार के दौरान प्रदेश में शराब घोटाला के अलावा कोल लेवी, महादेव सट्टा ऐप  और डीएमएफ घोटाला का मामला सामने आया था। इन सभी घोटालों के आरोपी जेल में बंद हैं वहीं कई आरोपी तत्कालीन सीएम भूपेश बघेल के सीएम सचिवालय से जुड़े हुए हैं और वे उनके नजदीकी लोगों में से है।

ईडी की इस छापामार कार्रवाई की भनक लगते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पूर्व सीएम के आवास के सामने पहुंच गए और जांच एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

छापे के बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के कार्यालय के द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा गया है, “सात वर्षों से चले आ रहे झूठे केस को जब कोर्ट में बर्खास्त कर दिया गया तो ED के मेहमानों ने पूर्व सीएम के घर पर दबिश दी है। इस षड्यंत्र से कोई पंजाब में कांग्रेस को रोकने का प्रयास कर रहा है, तो यह गलतफहमी है।”

Related post

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की भेंट, छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर हुई चर्चा

राज्यपाल डेका से एनएचएआई के क्षेत्रीय अधिकारी ने की…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल  रमेन डेका से आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी  आलोक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा, बालोद एवं सरोना रेलवे स्टेशनों का किया वर्चुअल लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Spread the loveडबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का हो रहा अभूतपूर्व विस्तार : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  रेलवे स्टेशनों…
रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60 महिला बंदियों को मिला अचार और मसाला निर्माण का प्रशिक्षण

रायपुर सेंट्रल जेल में तैयार हो रहा स्वादिष्ट अचार,60…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में महिला बंदियों के सर्वांगीण सुधार और समाज की मुख्यधारा में उनके सम्मानजनक पुनर्वास के लिए…