• 29/11/2024

ED Raid: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED का छापा, 15 अन्य जगहों पर भी चल रही हैं रेड

ED Raid: शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के ठिकानों पर ED का छापा, 15 अन्य जगहों पर भी चल रही हैं रेड
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापामार कार्रवाई की है। ईडी ने सिर्फ राज कुंद्रा ही नहीं बल्कि अन्य लोगों के भी ठिकानों पर छापेमारी की है। ये कार्रवाई मोबाइल ऐप के जरिये पोर्न कॉन्टेंट बनाने औऱ सर्कुलेशन से जुड़ी हुई है।

ईडी की यह पूरी कार्रवाई साल 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में दर्ज केस के आधार पर की जा जारी है। ईडी इस पूरे मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रहा है।

ईडी की टीम ने राज कुंद्रा के अलावा 15 जगहों पर दबिश दी है। बताया जा रहा है कि पोर्न और अश्लील वीडियो के माध्यम से बड़े पैमाने पर पैसे प्राप्त हुए, जिनका ट्रांजेक्शन विदेशों में हुआ था। इन पैसों का एक जगह से दूसरे जगह पैसे कई बार भेजे गए। जिसकी जांच ईडी ने शुरू कर दी है।

राज कुंद्रा को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

आपको बता दें फरवरी 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने मड आईलैंड में स्थित एक बंगले में छापा मारा था। इस बंगले में अश्लील पोर्न फिल्मों की शूटिंग होती थी। बाद में जांच  के दौरान पता चला कि इनके पीछे बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का हाथा है। जुलाई 2021 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। दो महीना जेल में रहने के बाद सिटी कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी।

शिल्पा और राज कुंद्रा की 100 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त

ईडी ने 2022 में हुए बिटकॉइन पॉन्जी स्कीम घोटाले केस में शिल्पा शेट्टी का जुहू में स्थित फ्लैट, राजकुंद्रा का बंगला, शेयरों सहित तकरीबन 100 करोड़  की प्रापर्टी जब्त की थी।

Related post

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख की लूट, बदमाशों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

CG – राजधानी में बड़ी लूट : गैस एजेंसी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है। जहां गैस एजेंसी के मैनेजर से…
CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL डिप्टी मैनेजर की मौत

CG – गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, SECL…

Spread the loveकोरिया। SECL चरचा कॉलरी में एक हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कॉलरी के डिप्टी मैनेजर के.बी. नंदन…
राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल डेका से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष…

Spread the loveरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष सुश्री साध्वी निरंजन ज्योति ने…