• 29/11/2024

Gang Rape: चलती एंबुलेंस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो गिरफ्तार और दो फरार

Gang Rape: चलती एंबुलेंस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, दो गिरफ्तार और दो फरार
Spread the love

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर 108 एंबुलेंस के अंदर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने एंबुलेंस चालक और पीड़िता के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

डीआईजी रीवा रेंज साकेत पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 16 वर्षीया नाबालिग पीड़िता हनुमना क्षेत्र में स्थित अपने ननिहाल आई थी। 22 नवंबर को अपनी ममेरी बहन और जीजा के साथ उसने घूमने का प्लान बनाया। सभी 108 एंबुलेंस में सवार होकर घूमने निकले। रास्ते में ममेरी बहन एंबुलेंस से उतरकर चली गई।

एंबुलेंस में पीड़िता, जीजा, ड्राइवर और उसका हेल्पर मौजूद था। जिसके बाद वे एंबुलेंस में घूमने निकल गए। आरोपियों ने उसे बंधक बना और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार किया। पूरी रात लड़की को बंधक बनाए रखने के बाद आरोपियों ने अगले दिन सुबह उसे सड़क किनारे फेंक दिया।

घटना के बाद पीड़िता घर पहुंची और मां को इसकी जानकारी दी। लेकिन बदनामी के डर से एक दो दिन उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया। आखिरकार 25 नवंबर को पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस से संपर्क किया। मामले में पुलिस ने पीड़िता की ममेरी बहन, जीजा, एंबुलेंस ड्राइवर और हेल्पर के खिलाफ दुष्कर्म औऱ पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मामले में पुलिस ने एंबुलेंस  ड्राइवर वीरेंद्र चतुर्वेदी और हेल्पर राजेश केवट को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की ममेरी बहन और जीजा फरार हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपी जल्दी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

Related post

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस में मचा हड़कंप, वेयरहाउस और तेल डिपो को बनाया निशाना

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस में मचा हड़कंप,…

Spread the loveमास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में ड्रोन हमलों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। शनिवार…
अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: सातवें हमले के बाद ईरान का पलटवार, अमेरिकी ठिकानों पर ड्रोन अटैक का दावा

अमेरिका-ईरान तनाव चरम पर: सातवें हमले के बाद ईरान…

Spread the loveतेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब और गंभीर होता जा रहा है। अमेरिका की ओर…
धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास, स्वीडन में भारत के लिए जीता कांस्य पदक

धमतरी के सत्यांशु ने रचा इतिहास, स्वीडन में भारत…

Spread the loveधमतरी। जिले के विशेष खिलाड़ी सत्यांशु दीप ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमतरी और छत्तीसगढ़…