• 25/05/2024

7 साल की मासूम को बूढ़े पुजारी ने बनाया हवस का शिकार! आरोपी फरार.. स्थानीय लोगों में फूटा गुस्सा

7 साल की मासूम को बूढ़े पुजारी ने बनाया हवस का शिकार! आरोपी फरार.. स्थानीय लोगों में फूटा गुस्सा

Follow us on Google News

भागलपुर में एक सात साल की बच्ची के साथ 55 साल के हैवान ने दरिंदगी की है।आरोपी बच्ची के घर के बगल में स्थित आश्रम में पुजारी है। दुष्कर्म का आरोपी 55 वर्षीय शख्स है जो पुजारी है। आरोपी लगभग बीते 10 वर्षों से गांव के ही एक आश्रम में रहकर पुजारी का काम करता था।

मासूम बच्ची पुजारी को दादा कहकर बुलाती थी।घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस के साथ डीएसपी राकेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और बच्ची से पूछताछ की।पूछताछ के बाद पीड़ित बच्ची को उसकी मां के साथ महिला थाना भेज दिया गया। मामले में बच्ची की मां ने महिला थाने में पुजारी के खिलाफ एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

55 साल का आरोपी पुजारी

बताया जाता है कि आश्रम से सटकर ही उसका पीड़ित का घर है और आरोपी पुजारी उसकी बेटी को बहला फुसलाकर आश्रम ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इधर घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है। लोगों की मानें तो दुष्कर्मी बीते कई वर्षों से आश्रम में रहकर पुजारी का काम करता था लेकिन इस तरह की घृणित कार्य करेगा, जिसकी उन्हें कतई उम्मीद भी नहीं थी। गुप्त सूचना के मुताबिक आरोपी बाबा को गिरफ्तार करने की सूचना आ रही है लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। आरोपी फरार है।