• 21/05/2024

स्कूल जा रही टीचर को चाकू मारकर किया घायल! पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया..

स्कूल जा रही टीचर को चाकू मारकर किया घायल! पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया..
Spread the love

बिहार के कटिहार में बदमाशों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। स्कूल जा रही एक शिक्षिका को पहले बदमाशों ने चाकू से गोदकर अधमरा कर दिया। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने के बाद भी दिल नहीं भरा तो चाकू से घायल शिक्षिका पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया।

शिक्षिका की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है।परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिये जाने की आशंका जताई है।मृतका के पति ने बताया कि उसके पड़ोसी से पुरानी रंजिश में अनबन चल रहा था। जिस वजह से उसने पहले चाकू गोदकर हत्या कर दी ।और फिर पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मार डाला।पति ने हत्या का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।पुलिस ने आरोपी की धड़पकड़ के लिये कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…