• 01/04/2024

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 माओवादी ढेर, हथियार और शव बरामद

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, 1 माओवादी ढेर, हथियार और शव बरामद
Spread the love

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में  सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। जवानों ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। इलाके में अभी सर्चिंग जारी है।

सोमवार को डीआरजी और कोबरा 208  एवं 204 बटालियन के जवान संयुक्त रुप से सुकमा के टेटमड़गु इलाके में सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने मोर्चा संभाला। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में एक माओवादी मारा गया।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने मौके से मारे गए नक्सली का शव बरामद किया है। वहीं घटना स्थल से हथियार और भारी  मात्रा में नक्सली साहित्य के भी बरामद होने की खबर है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मीडिया से मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Related post

सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के लाभ से बदलती जिंदगी की तस्वीर देख मुख्यमंत्री हुए प्रसन्न

सुशासन तिहार में हितग्राहियों से आत्मीय संवाद: योजनाओं के…

Spread the love0-लखपति से करोड़पति दीदी बनने का मुख्यमंत्री ने दिया मंत्र, महिलाओं को उद्यम विस्तार के लिए किया प्रेरित रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन को दिखाई हरी झंडी,दूरस्थ गांवों के विद्यार्थियों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा की नई रोशनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘कामयाबी वेन को दिखाई…

Spread the love0-नीति आयोग समर्थित ‘मिशन कामयाबी के तहत वर्चुअल रियलिटी और आधुनिक तकनीक से होगा शिक्षण रायपुर / मुख्यमंत्री  विष्णु…
सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदम: नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी

सुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदम: नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112…

Spread the loveसुरक्षित छत्तीसगढ़ की ओर कदम: नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 के आधुनिक वाहनों को हरी झंडी ०-विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन…