• 16/11/2024

नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर

नक्सलियों के साथ बड़ी मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर लाया गया रायपुर
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक बार फिर सुरक्षा बालों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है। जवानों ने मुठभेड़ स्थल से हथियार और नक्सली समान बरामद किया है।

यह मुठभेड़ कांकेर, नारायणपुर जिले से लगे महाराष्ट्र बॉर्डर में चल रही है। जानकारी के मुताबिक माड़ इलाके में बड़ी संख्या में नक्सलियों और उनके टॉप लीडर्स के इकट्ठा होने की खबर थी। जिसके बाद नक्सल ऑपरेशन लॉन्च किया गया।

डीआरजी, एसटीफ और बीसीएफ जवानों की संयुक्त टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। सुरक्षाबलों के जवानों ने अलग अलग दिशा से नक्सलियों को घेर लिया है।

महाराष्ट्र के C60 कमांडोज भी इस मुठभेड़ में शामिल है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी मेंबर को घेरने के लिए इस ऑपरेशन को लॉन्च किया गया है।

दोनों तरफ से रुक रुक कर लगातार हुई गोलीबारी में जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस मुठभेड़ में दो जवान भी घायल हुए हैं। जिन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है।

 

Related post

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की बुनकर महिलाओं ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत

करघे से कमाई तक: धमतरी के ग्राम नारी की…

Spread the loveशासकीय सहयोग से बढ़ा उत्पादन, आय और आत्मविश्वास संबलपुरी साड़ियों की बुनाई से मिल रही नई पहचान रायपुर– ग्रामोदय…
छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली बहस फिर औंधे मुंह गिरा अविश्वास प्रस्ताव, 136 बिंदुओं पर हुई तीखी बहस

छत्तीसगढ़ विधानसभा: रात 2.36 बजे तक सदन में चली…

Spread the loveरायपुर। विधानसभा में साय सरकार के विरुद्ध कांग्रेस सदस्यों का 136 बिंदुओं पर लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से अस्वीकृत…
CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव

CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही…

Spread the loveधमतरी। जिले का ग्राम ठेनही अब हरित ऊर्जा की नई पहचान बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री की ‘पीएम सूर्य घर–मुफ्त…