• 08/11/2024

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया ढेर

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, कुख्यात बदमाश को पुलिस ने किया ढेर
Spread the love

यूपी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी एक कुख्यात बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मारे गए बदमाश का नाम अमित जोंस है, जो कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल में शामिल था।

जानकारी के मुताबिक अमित जोंस एक मामले में पिछले कुछ महीने से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आज शुक्रवार को उसके छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

दावा किया जा रहा है कि पुलिस टीम को देखते ही बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। क्राइम डीएसपी हेम प्रकाश नायक की गाड़ी में गोली लगी है। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की टीम ने अमित जोंस को मार गिराया। यह मुठभेड़ जयंती स्टेडियम के पीछे स्थित सूनसान इलाके में हुआ है। यहां भिलाई स्टील प्लांट द्वारा बड़े पैमाने पर प्लांटेशन कराया गया था, जो कि अब जंगल के रुप में तब्दील हो गया है

पिछले तीन महीने से था फरार

टाउनशिप में पुलिस कंट्रोल रुम के पास दो युवकों पर गोली चलाने के मामले में अमित जोश पिछले तीन महीने से फरार था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार की शाम को उसे जयंती स्टेडियम के पास देखा गया था। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने गई थी। लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की, जिसमें उसकी मौत हो गई।

Related post

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना…

Spread the loveरायपुर। जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड की एक पहल है, जिसे 2018 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून, अगले 3 दिन झमाझम बारिश के आसार; इन जिलों के लिए अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान हुआ मानसून,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेशभर में बारिश का दौर तेज होने…
CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज

CGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव को राहत…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2021 के प्रश्नपत्र लीक और भर्ती घोटाले से जुड़े मामले…