• 29/04/2023

HC: रिटायरमेंट के 17 साल बाद भी कॉन्सटेबल को नहीं किया भुगतान, हाईकोर्ट ने रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को नोटिस जारी कर किया तलब

HC: रिटायरमेंट के 17 साल बाद भी कॉन्सटेबल को नहीं किया भुगतान, हाईकोर्ट ने रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को नोटिस जारी कर किया तलब
Spread the love

छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक कॉन्सटेबल के रिटायर के सत्रह साल बाद भी सेवानिृवत्ति राशि का7  भुगतान नहीं करने के मामले में रेलवे के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने उन्हें 5 मई तक उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

दरअसल गाजीपुर उत्तर प्रदेश निवासी रामावतार राम रेलवे सुरक्षा बल (RPF) रायपुर में कॉन्सटेबल के बद पर पदस्थ थे। पारिवारिक समस्याओं की वजह से लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में साल 2006 में संभागीय सुरक्षा आयुक्त द्वारा उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दिया गया। 17 साल बीत जाने के बाद भी रामावतार राम को सेवानिवृत्ति देयक राशि का भुगतान नहीं किए जाने से उन्होंने अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर के माध्यम से हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की।

सुनवाई के दौरान अधिवक्ता अभिषेक पाण्डेय एवं दुर्गा मेहर द्वारा हाईकोर्ट के समक्ष यह तर्क प्रस्तुत किया गया कि चूंकि याचिकाकर्ता की वर्ष 1979 में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स कॉन्स्टेबल के पद पर प्रथम नियुक्ति हुई थी एवं उनके द्वारा 26 वर्ष तक विभाग में सेवा दी गई। अतः अनिवार्य सेवानिवृत्ति के बावजूद भी वे समस्त सेवानिवृत्ति देयक के पात्र हैं। चूंकि याचिकाकर्ता वर्ष 2005 में सेवा से रिटायर हैं परन्तु रिटायमेन्ट दिनांक से 17 (सत्रह) वर्ष की समयावधि बीत जाने के बावजूद भी उन्हें सेवानिवृत्ति देयक का भुगतान नहीं किया गया है।

उच्च न्यायालय ने फरवरी 2022 में उत्तरवादीगणों को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था लेकिन 1 साल की समयावधि बीत जाने के बाद भी याचिकाकर्ता को ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, जीपीएफ, जीआईएस. एवं पे स्केल का एरियर्स का भुगतान नहीं किया गया। जिस पर हाईकोर्ट जस्टिस राकेश मोहन पाण्डेय द्वारा नाराजगी जाहिर करते हुए मुख्य सुरक्षा आयुक्त (रेल्वे), रायपुर को दिनांक 05 मई 2023 को हाईकोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

Related post

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड…

Spread the loveएक दिन में 2 लाख से अधिक सीडबॉल प्रसार कर बनाया विश्व रिकॉर्ड 00 मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में…
मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय शुभारंभ

मुख्यमंत्री साय ने किया जश लर्न का जिला स्तरीय…

Spread the loveअब फोन आधारित शिक्षण से पूरे जिले के बच्चों को मिलेगा गणित सीखने का अवसर फरसाबहार में मिली सफलता…
उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग

उप मुख्यमंत्री शर्मा की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन…

Spread the love त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा कवर्धा। संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल…