• 18/09/2024

Breaking: पेजर के बाद लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में हुए धमाके, 3 की मौत, कई घायल

Breaking: पेजर के बाद लेबनान में अब वॉकी-टॉकी में हुए धमाके, 3 की मौत, कई घायल
Spread the love

लेबनान में सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद बुधवार को भी बड़े पैमाने पर धमाके हुए। इस बार ये धमाके वॉकी-टॉकी में हुए। इस धमाके में 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। इन धमाकों को लेकर चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के शीर्ष अधिकारी ने इजरायल से बदला लेने की धमकी दी है।

बताया जा रहा है कि पेजर की तरह ही वॉकी-टॉकी भी हिजबुल्लाह ने तकरीबन पांच महीना पहले ही खरीदा था। ये वायरलेस सेट हिजबुल्लाह के लड़ाकों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। ये धमाके देश के दक्षिणी हिस्से और राजधानी बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हुए। इसके साथ ही एक धमाका उस जगह भी हुआ जहां हिजबुल्लाह द्वारा पेजर ब्लास्ट में मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार किया जा रहा था।

आपको बता दें कल मंगलवार को लेबनान और सीरिया में पेजर में ब्लास्ट हुआ था। ये धमाके एक साथ कई शहरों में हुए थे। इन धमाकों में 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4000 लोग घायल हुए हैं। हिजबुल्लाह ने इन धमाकों के लिए इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही बदला लेने की धमकी भी दी है।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…