• 02/05/2025

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट गिरफ्तार: नरेंद्र जॉन केम को बिलासपुर लेकर पहुंची पुलिस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मरीजों का है हत्यारा

फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट गिरफ्तार: नरेंद्र जॉन केम को बिलासपुर लेकर पहुंची पुलिस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सहित कई मरीजों का है हत्यारा
Spread the love

छत्तीसगढ़ के कुख्यात फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जॉन केम को दमोह जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बिलासपुर लाया गया है। इस फर्जी डॉक्टर के गलत इलाज से दमोह के मिशन अस्पताल में 7 मरीजों और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में भी इस डॉक्टर की सेवाओं के दौरान हुई मौतों की जांच शुरू कर दी है, जहां उसकी डीएम कार्डियोलॉजी डिग्री फर्जी पाई गई।

अपोलो में गलत इलाज से मौतें, प्रबंधन पर सवाल

नरेंद्र विक्रमादित्य यादव ने अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में हृदय रोग विशेषज्ञ के रूप में काम किया, जहां उसके गलत इलाज से कई मरीजों की जान चली गई। 2006 में पं. राजेंद्र प्रसाद शुक्ल को सांस की तकलीफ के बाद अपोलो में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। उनके बेटे डॉ. प्रदीप शुक्ल ने अस्पताल प्रबंधन और फर्जी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज की। शिकायत में अस्पताल प्रबंधन पर गोलमोल जवाब देने का आरोप है। इसी तरह, तोरवा के व्यापारी सुरेश डोडेजा ने भी अपने पिता भगतराम डोडेजा की मौत के लिए इस डॉक्टर को जिम्मेदार ठहराया।

पुलिस जांच में बड़े खुलासे

पुलिस जांच में पाया गया कि नरेंद्र की डिग्री फर्जी थी और छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल में उसका पंजीयन नहीं था। उसे एंजियोप्लास्टी करने का अधिकार ही नहीं था। पुलिस द्वारा आरोपी फर्जी डॉक्टर से पूछताछ में अपोलो में उसके द्वारा इलाज किए गए मरीजों की जानकारी जुटाई जा रही है। फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबंधन के खिलाफ मानव वध का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद प्रबंधन के जिम्मेदार लोगों की गिरफ्तारी भी होगी।

कांग्रेस की स्वास्थ्य न्याय यात्रा

इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी आज अपोलो अस्पताल चौक से स्वास्थ्य न्याय यात्रा निकालेगी। यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली यह यात्रा नेहरू चौक पर सभा के साथ समाप्त होगी।

 

Related post

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 10 राज्यों की 24 सीटों पर होगी वोटिंग

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान, 10 राज्यों की…

Spread the loveRAJYA SABHA ELECTION: चुनाव आयोग ने शुक्रवार को 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान…
कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल…..

कोपरा जलाशयः छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण…

Spread the loveरायपुर: छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल कोपरा जलाशय आज पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और सामुदायिक सहभागिता का प्रेरणादायक मॉडल…
सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित- मंत्री टंक राम वर्मा

सरकार गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण…