• 30/05/2023

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकारों का बिखरेगा रंग, कुमार विश्वास, मैथिली ठाकुर देगी प्रस्तुति

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में ख्याति प्राप्त कलाकारों का बिखरेगा रंग, कुमार विश्वास, मैथिली ठाकुर देगी प्रस्तुति
Spread the love

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का शुभारंभ एक जून को होगा। इस दिन की शुरूआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से होगी। इस मौके पर विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट भी किया जाएगा। पहले दिन इंडियन आइडल की राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कलाकार शण्मुख प्रिया तथा राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शरद शर्मा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दूसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार बाबा हंसराज रघुवंशी तथा लखबीर सिंह लक्खा द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति की जाएगी। तीसरे दिन राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार कुमार विश्वास द्वारा अपने अपने राम म्यूजिक नाइट की प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मैथिली ठाकुर भी भजन संध्या की प्रस्तुति करेंगी।

पहले दिन

समारोह दोपहर तीन बजे से आरंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा औपचारिक आरंभ के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात आमंत्रित विदेशी एवं अंतरराज्यीय कलाकारों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। इसके बाद कंबोडिया के दल की प्रस्तुति होगी। उत्तराखंडए कर्नाटक और छत्तीसगढ़ की रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित अंतरराज्यीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शण्मुख प्रिया तथा शरद शर्मा भजनसंध्या की प्रस्तुति देंगे।

दूसरे दिन

दूसरे दिन समारोह का आरंभ दोपहर 2 बजे से होगा। दूसरे दिन भी हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसके पश्चात अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्यकांड पर आधारित प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें झारखंड, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, असम, ओडिशा, हिमाचल प्रदेशए गोवा और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। इसके पश्चात बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे।

तीसरे दिन

तीसरे दिन समारोह दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा। अंतरराज्यीय रामायण मंडलियों के मध्य अरण्य कांड पर आधारित प्रतियोगिता होगी। इसमें केरलाए उत्तरप्रदेशए पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ की टीम हिस्सा लेगी। इसके पश्चात कंबोडिया के दल की प्रस्तुति होगी। इसके पश्चात केलो महाआरती तथा दीपदान का कार्यक्रम होगा। यह दीये स्व.सहायता समूहों द्वारा गोबर से निर्मित किये गये हैं। इसके पश्चात हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ होगा। इसके पश्चात समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें अतिथिगण विजेता दलों को पुरस्कृत करेंगे तथा कलाकारों को सम्मानित करेंगे। इसके पश्चात इंडोनिशिया से आये दल की प्रस्तुति होगी। फिर मैथिली ठाकुर भजन संध्या प्रस्तुत करेंगी। इसके पश्चात कुमार विश्वास अपने अपने राम म्यूजिक नाइट प्रस्तुत करेंगे|

Related post

CG : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, सीएम साय ने दी बधाई, देखें आदेश

CG : संजय अग्रवाल बने छत्तीसगढ़ योग आयोग के…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य योग आयोग में नई नियुक्ति करते हुए बिलासपुर निवासी संजय अग्रवाल को आयोग का नया…
आज का पंचांग 19 जून 2026: शीतला षष्ठी आज, जानिए तिथि, वार, नक्षत्र, योग और राहुकाल का समय

आज का पंचांग 19 जून 2026: शीतला षष्ठी आज,…

Spread the loveAaj ka Panchang 19 June 2026 (पंचांग 19 जून 2026): आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि के…
Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों की इनकम में होगी बढ़ोतरी, मन रहेगा प्रसन्न, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal : आज इन राशि वालों की…

Spread the loveAaj Ka Rashifal : 19 जून 2026 :-  शुक्रवार का दिन महत्वपूर्ण है. मेष, वृषभ और मिथुन समेत 12…