• 13/02/2024

Breaking: शंभू बॉर्डर पर किसानों पर ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, मची भगदड़

Breaking: शंभू बॉर्डर पर किसानों पर ड्रोन से दागे गए आंसू गैस के गोले, मची भगदड़
Spread the love

केंद्र सरकार के साथ बातचीत विफल होने के बाद किसानों का आंदोलन शुरु हो गया है। विभिन्न किसान संगठनों ने पंजाब, हरियाणा और यूपी से दिल्ली के लिए कूच शुरु कर दिया है। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से निकले बुजुर्गों और महिलाओं के साथ हजारों किसान शंभू बॉर्डर पहुंच गए हैं। आंदोलनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ड्रोन के जरिए लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है। जिससे यहां भगदड़ की स्थिति मच गई है। शंभू बॉर्डर पर मचे बवाल के बाद दिल्ली के सिंधू बॉर्डर को सील कर दिया गया है।

किन मांगों को लेकर किसान कर रहे दिल्ली कूच?

  • न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के लिए कानूनी गारंटी
  • स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू कराना
  • किसानों व कृषि मजदूरों के लिए पेंशन
  • कृषि ऋण माफ किया जाए
  • पुलिस में दर्ज मामलों को वापस लिया जाए
  • यूपी के लखीमपुरी खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए ‘‘न्याय’’
  • भूमि अधिग्रहण कानून 2013 बहाल हो
  • पिछले किसान आंदोलन में मारे गए किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग.

Related post

आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5…

Spread the loveझारखंड। इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छाव देखने को मिल…
जमीन के लिए कत्लेआम.. एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या से दहल उठा इलाका, भारी पुलिस बल तैनात

जमीन के लिए कत्लेआम.. एक ही परिवार के 6…

Spread the loveविजयपुरा।  कर्नाटक के विजयपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीन विवाद को लेकर…
UPI पेमेंट से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1 जून से होंगे बड़े बदलाव, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

UPI पेमेंट से लेकर LPG गैस सिलेंडर तक, 1…

Spread the loveनई दिल्ली।  हर महीने की पहली तारीख को देशभर में कई तरह के बदलाव होते हैं। वहीं अब मई…