• 13/06/2024

थप्पड़ कांड में बढ़ेंगीं कंगना की मुश्किलें, कुलविंदर कौर के समर्थन में उतरे किसान, होगा बड़ा आंदोलन!

थप्पड़ कांड में बढ़ेंगीं कंगना की मुश्किलें, कुलविंदर कौर के समर्थन में उतरे किसान, होगा बड़ा आंदोलन!
Spread the love

धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों विभिन्न किसान संगठनों के चिंतन शिखर लग रहे हैं। इसी बीच अन्नदाता किसान यूनियन ने भी हरिद्वार में तीन दिवसीय सम्मेलन किया। इस सम्मेलन में किसानों की मांगों पर चिंतन किया गया।साथ ही चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान कुलविंदर कौर का समर्थन किया गया।

किसानों ने कहा अगर किसान की बेटी कुलविंदर कौर के खिलाफ कोई भी नाजायज कार्यवाही की जाती है तो किसान यूनियन कुलविंदर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

बता दें हरिद्वार के अलकनंदा घाट पर आयोजित तीन दिवसीय अन्नदाता किसान यूनियन के सम्मेलन में यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरमुख सिंह विर्क ने कहा सरकार स्वामीनाथन कमेटी को जल्द लागू करवा कर एमससपी गारंटी जल्द लागू करे।किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी के साथ फसल की लागत के अनुसार भुगतान किया जाये।आनु‌वांशिक रूप से संशोधित (GM) बीज बाजार में आने से रोका जाये। यमुना खादर दिल्ली में DDA द्वारा आधग्रहीत जमीन में निष्तारण गरीब मजदूर के हित में निस्तारण किया जाये।

इसके अलावा हाल में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़कांड पर भी किसानों ने प्रशासन को चेताया, किसानों ने कहा अगर कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कुलविंदर के खिलाफ कोई नाजायज कार्रवाई की गई तो अच्छा नहीं होगा। किसानों ने कहा कुलविंदर कौर के साथ हम सभी कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

Related post

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

CG TRANSFER : स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग…
श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: मुख्यमंत्री साय

श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध…

Spread the love00 श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता 00 विश्वकर्मा जयंती…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री साय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को…

Spread the love 00 विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान 0 प्रधानमंत्री…