• 27/06/2024

दिव्यांग बच्चे हेमराज राठिया को लेकर आए पिता, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए मौके से ही भेज दिया दिव्यांग विशेष गृह

दिव्यांग बच्चे हेमराज राठिया को लेकर आए पिता, मुख्यमंत्री ने इलाज के लिए मौके से ही भेज दिया दिव्यांग विशेष गृह
Spread the love

धरमजयगढ़ ब्लॉक से आए विजेंद्र राठिया का बेटा हेमराज बचपन से ही बहु विकलांगता ग्रस्त है। वे आज अपने बेटे को लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे की पढ़ाई और इलाज दोनों की व्यवस्था माना स्थित दिव्यांग विशेष गृह में हो सकती है। इसके लिए बच्चे को तुरंत माना भेज दें।

पिता ने इलाज के लिए सहमति जताई और मौके से ही बच्चे को माना स्थित केंद्र में भर्ती के लिए भेज दिया गया। विजेंद्र ने बताया कि बच्चे की समस्या आज हल हो गई है। अब यहां पर इसका इलाज भी हो सकेगा और उसकी पढ़ाई लिखाई की व्यवस्था भी हो पाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के तुरंत पश्चात स्वास्थ्य विभाग के अमले ने हेमराज को माना में भर्ती करा दिया।

Related post

मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ और संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर

मुख्य सचिव ने सिंचाई परियोजनाओं को अधिक व्यवहारिक, टिकाऊ…

Spread the love00 परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न रायपुर। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी…
एआई के जमाने में विद्यार्थी स्वयं बेहतर भविष्य तय करें – रजत बंसल

एआई के जमाने में विद्यार्थी स्वयं बेहतर भविष्य तय…

Spread the love00 ज्ञान, संस्कार और संकल्प के साथ महंत कॉलेज में दीक्षारम्भ-2026 का भव्य आयोजन 00 महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका प्रवाह…
गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिका: राजवाड़े

गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में…

Spread the love 00 खैरा में गुरु सम्मान समारोह एवं महिला जागृति शिविर आयोजित 00 10 शिक्षकों, 10 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और…