• 01/10/2022

यहां दिल को झकझोर देने वाली घटना आई सामने, 9 साल की बेटी के सामने पिता ने किया कुछ ऐसा कि….

यहां दिल को झकझोर देने वाली घटना आई सामने, 9 साल की बेटी के सामने पिता ने किया कुछ ऐसा कि….
Spread the love

देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स ने सिर्फ मामूली बात के लिए अपनी ही बीवी की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के पीछे की वजह झगड़ा बताया जा रहा है. आरोपी ने जिस वक्त घटना को अंजाम दिया उस वक्त घर में 9 साल की बेटी भी मौजूद थी.

पूरा मामला मोहन गार्डन थाना इलाके के नवादा ककरोला हाउसिंग कंपलेक्स का है. यहां एक स्कूल टीचर ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी. टीचर ने हत्या उसने अपनी 9 वर्षीय बेटी के सामने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. वहीं मौके से आरोपी फरार हो गया. घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है.

पुलिस के मुताबिक शाम को एक पीसीआर कॉल आई. बताया गया कि एक पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ. जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है. वहीं घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी और उसका आरोपी पति मौके से फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके पर 9 साल की एक बच्ची मिली, जो मृतका की बेटी है. पुलिस ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके पिता और मां के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसके बाद पिता ने चाकू से उसकी मम्मी पर हमला कर दिया. हमले में मम्मी बुरी तरह से घायल हो गई और फिर पापा वहां से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस ने एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश कर रही है.

Related post

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये में मिलेगा राखी लिफाफा, राखी डाक के लिए लगाई गईं पीली विशेष पत्र पेटियां

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की विशेष पहल: 10 रुपये…

Spread the love 00 1 से 29 अगस्त तक विशेष व्यवस्था, समय पर राखी पहुंचाने के लिए बनाए गए विशेष काउंटर…
समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति : अग्रवाल

समाज की एकजुटता सामाजिक विकास की सबसे बड़ी शक्ति…

Spread the love00 रजवार समाज की बैठक में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं…
ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में नई पहचान

ढाई साल की उपलब्धियाँ- छत्तीसगढ़ का श्रमिक कल्याण के…

Spread the love00 श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता रायपुर। पिछले ढाई साल में श्रम विभाग ने गढ़ी…