• 31/01/2026

महिला ने पुलिस-कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत…..

महिला ने पुलिस-कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर लगाई आग, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत…..
Spread the love

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता ने कोर्ट के आदेश पर घर खाली कराने पहुंची पुलिस और कोर्ट स्टाफ के सामने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली थी। 7 दिनों तक चले इलाज के बाद इलाज के दौरान रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कांग्रेसी नेत्री का नाम शबाना निशा (37 वर्ष) था।

जानिए क्या था मामला

यह पूरा मामला 22 जनवरी का है। कांग्रेस नेत्री शबाना निशा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पचरीपारा स्थित फेरू राम के मकान में किराए पर रहती थी। बताया जा रहा है कि शबाना चाहती थी कि वह जिस मकान में रह रही थी, उसे मकान मालिक बेच दे, लेकिन मकान मालिक नहीं बेच रहा था। साथ ही शबाना को घर खाली करने का दबाव बना रहा था। मकान मालिक ने मामले में कोर्ट में भी इसकी शिकायत की थी। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस और कोर्ट स्टाफ घर खाली कराने के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान महिला घर के अंदर गई और खुद के उपर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। घटना में महिला 95 प्रतिशत झुलस गई थी, जिसे परिजनों और पुलिस ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था। स्थिति गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उसे रायपुर के डीकेएस अस्पताल रेफर किया था।

महिलाा का उपचार डीकेएस में करीब 7 दिनों तक चला। इसी बीच उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दुर्ग पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की टीम पहुंची थी। इसी बीच महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। महिला का उपचार जारी था, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि शबाना कांग्रेसी नेत्री थी और उसने वार्ड क्रमांक 28 पचरीपारा से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related post

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत

संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र…

Spread the loveसंत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…
Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Transfer: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, कई थाना प्रभारियों…

Spread the loveकोरबा ।  कोरबा शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध, मारपीट और हत्या की घटनाओं के बीच पुलिस विभाग ने बड़ा…
CG : मुख्यमंत्री साय ने किया श्रीमद भागवत कथा के पोस्टर का विमोचन

CG : मुख्यमंत्री साय ने किया श्रीमद भागवत कथा…

Spread the love रायपुर। राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडेरेशन द्वारा 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बुढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम…