• 15/11/2024

बोटी की जगह तरी मिलने पर जमकर मारपीट, BJP सांसद की ‘मटन पार्टी’ में हो गया भारी बवाल

बोटी की जगह तरी मिलने पर जमकर मारपीट, BJP सांसद की ‘मटन पार्टी’ में हो गया भारी बवाल
Spread the love

यूपी के भदोही से बीजेपी सांंसद विनोद बिंद की मटन पार्टी में जमकर बवाल हो गया। बोटी की जगह तरी मिलने से दावत में संग्राम छिड़ गया और  जमकर लात-घूंसे चलने लगे। सांसद ने मटन पार्टी में तकरीबन 40 गांव के लोगों को आमंत्रित किया था।

सांसद ने मिर्जापुर स्थित अपने कार्यालय में भोज का आयोजन किया था। इस भोज में तकरीबन एक हजार लोग शामिल हुए थे। दावत में आए लोग जमकर बोटी उड़ा रहे थे लेकिन माहौल उस वक्त बिगड़ गया जब सासंद के वाहन चालक के भाई ने एक युवक को बोटी की जगह तरी परोस दिया। बोटी उड़ाने की चाहत में पहुंचे युवक को यह जरा भी रास नहीं आया। उसने खाना परोस रहे युवक से बोटी की मांग करते हुए अपशब्द बोल दिया।

इस पर मटन परोस रहे व्यक्ति ने युवक से तमीज में बात करने की नसीहत दे दी। बोटी की बजाय थाली में तरी देखकर युवक तमतमा उठा और उसने मटन बांट रहे व्यक्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

सांसद के ड्राइवर के भाई को थप्पड़ पड़ने पर हंगामा हो गया। फिर क्या था दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। जिसके हाथ में जो आया वो उससे ही हमला कर दिया। बोटी के लिए छिड़ा युद्ध देखकर पंगत में खाना खाने बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। लोग अपने खाने का पत्तल लेकर इधर-उधर भागने लगे।

इस मारपीट में कई लोगों का सिर फट गया तो कोई खूनाखून हो गया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। जिन्हें चोट आई थी वो इलाज कराने वहां से रवाना हो गए। जिसके बाद एक बार फिर से दावत शुरू हो गई। बीजेपी सांसद की इस बोटी की दावत सोशल मीडिया में छाई हुई है। लोग इसके फोटो वीडियो शेयर कर रहे हैं।

Related post

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का बीमा, टिकट बुक करते समय न करें ये गलती

रेलवे में सिर्फ 45 पैसे में ₹10 लाख का…

Spread the love नई दिल्ली ट्रेन का टिकट बुक करते समय अगर आप 500, 1000 या उससे भी ज्यादा रुपये खर्च कर…
AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic के नए नियमों से मची चर्चा

AI को गाली देने पर बैन होगा अकाउंट? Anthropic…

Spread the loveनई दिल्ली ChatGPT या Claude से जवाब पसंद नहीं आया तो क्या आप उसे गाली दे सकते हैं? AI…
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर,…

Spread the loveबिलासपुर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साल 2027 के लिए छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। हाईकोर्ट ने पूरे साल…