• 15/05/2026

अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रखर नायक और महान क्रांतिकारी अमर शहीद सुखदेव थापर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। शहीद सुखदेव जी के बलिदान को याद करते हुए चौधरी ने कहा कि माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए सुखदेव जी ने हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका जीवन देशभक्ति, अदम्य साहस और त्याग का एक कालजयी उदाहरण है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उन्होंने भगत सिंह और राजगुरु जैसे साथियों के साथ जिस निडरता और अटूट समर्पण का परिचय दिया, वह आज भी भारत के हर युवा के हृदय में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाता है। ओ.पी. चौधरी ने कहा कि शहीद सुखदेव जी का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र के गौरवशाली अस्तित्व की नींव है। उनकी वीरता हमें राष्ट्र निर्माण के प्रति सदैव समर्पित रहने की प्रेरणा देती है।

Related post

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : साय

मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम…

Spread the loveफॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद रायपुर।…
रायपुर में अष्टविनायक रियल्टीज़ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य आवास मेला

रायपुर में अष्टविनायक रियल्टीज़ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट…

Spread the love00 प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम रायपुर। रायपुर के प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी और डेवलपर ‘अष्टविनायक रियल्टीज़’ और ,…
भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई पहचान

भोरमदेव जंगल सफारी बनी छत्तीसगढ़ के इको-टूरिज्म की नई…

Spread the love00 पर्यटन, प्रकृति और रोजगार का नया आयाम 00 एक माह में ही पहुंचे 480 से ज्यादा पर्यटक, युवाओं,…