• 23/01/2024

राहुल गांधी, वेणुगोपाल और कन्हैया सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR, सीएम हिमंता ने बताया किन धाराओं के तहत दर्ज किया मुकदमा

राहुल गांधी, वेणुगोपाल और कन्हैया सहित कांग्रेस नेताओं के खिलाफ FIR, सीएम हिमंता ने बताया किन धाराओं के तहत दर्ज किया मुकदमा
Spread the love

भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ असम पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”कांग्रेस सदस्यों की तरफ से आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिसकर्मियों पर हमले के संदर्भ में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427 के तहत केस दर्ज किया गया है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इन दिनों असम में है। आज मंगलवार 23 जनवरी को यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से पहले ही रोक दिया गया था। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और बैरीकेड तोड़ दिए। सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने डीजीपी को राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “मैंने असम पुलिस के महानिदेशक को भीड़ को उकसाने के लिए आपके नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।”

उन्होंने कहा, ”यह असम की संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य है। इस तरह के नक्सलवादी हथकंडे हमारी संस्कृति से बिल्कुल विपरीत हैं। आपके गैरजिम्मेदाराना आचरण और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन की वजह से अब गुवाहाटी की सड़कों पर भारी जाम लग गया।”

 

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…