• 12/06/2024

केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, चारों तरफ फैला जहरीला धुआं..फायर ब्रिगेड की बढ़ी मुश्किलें

केमिकल फैक्ट्री में लगी भयानक आग, चारों तरफ फैला जहरीला धुआं..फायर ब्रिगेड की बढ़ी मुश्किलें
Spread the love

विदिशा शहर में औद्योगिक क्षेत्र की यूनिकल पेस्ट्रीसाइड फैक्ट्री में बुधवार को सुबह भीषण आग लग गई। यहां ड्रमों में भरकर भारी मात्रा में कैमिकल रखा हुआ था। देखते ही देखते आग इतनी फैल गई कि 5 किलोमीटर दूर से भी काला धुआं दिखाई दे रहा था। इस भयानक धुएं को देख पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री की दीवार को जेसीबी से तोड़कर केमिकल से भरे ड्रमो को हटाया जा रहा है, जिससे आग और ज्यादा नहीं भड़क जाए।

आग बुझाने के लिए विदिशा सहित रायसेन और बीना से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई है। यह फॉम वाली मशीनें हैं। फायर ब्रिगेड की कई दमकल आग बुझाने में जुट गई है, वहीं जिला प्रशासन सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

बताया जाता है कि मंडीदीप, विदिशा, बीना और भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया से भी फॉम वाली फायह ब्रिगेड आ रही है। यह फैक्ट्री भाजपा के पूर्व सांसद शशांक भार्गव की है। हाल ही में विदिशा से सांसद बने शिवराज सिंह चौहान से पहले शशांक भार्गव ही भाजपा के सांसद थे।

Related post

“माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी है…” खेत में रोपा लगाते दिखे मंत्री टंक राम वर्मा

“माटी से मेरा रिश्ता कल भी था, आज भी…

Spread the loveतिल्दा नेवरा। बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा खेतों में धान की…
BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और DSP अधिकारियों को EOW/ACB में मिली जिम्मेदारी

BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : ASP और…

Spread the love रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस विभाग…
CG : साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो मंत्रियों के निजी स्टाफ में नई नियुक्तियां

CG : साय सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दो…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने दो मंत्रियों की निजी स्थापना (पर्सनल स्टाफ) में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए हैं। सामान्य…