• 10/06/2024

मोदी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, बनाए जाएंगे इतने करोड़ नए आवास, जानिए किन योजनाओं का मिलेगा लाभ

मोदी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, बनाए जाएंगे इतने करोड़ नए आवास, जानिए किन योजनाओं का मिलेगा लाभ
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नई कैबिनेट की पहली  बैठक हुई। प्रधानमंत्री के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर बैठक हुई। नई कैबिनेट में शपथ लेने वाले मंत्री इस बैठक में शामिल हुए। प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार से ही नरेन्द्र मोदी काम पर जुट गए हैं। पद ग्रहण करते ही पीएम ने साउथ ब्लॉक पहुंचकर लगातार पीएम पद का कार्यभार संभाला।

प्रधानमंत्री पद संभालते ही पीएम मोदी ने पहला साइन किसान सम्मान निधी की फाइल पर किया । पीएम ने कहा कि हमारी सरकार लगातार किसानों के लिए काम करती रही है। हम लगातार किसान और खेती के कल्याण के लिए काम करते रहेंगे।

बनाए जाएंगे 3 करोड़ नए आवास

वहीं नई कैबिनेट बैठक में मोदी सरकार का पहला और बड़ा फैसला सामने आया है। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पात्र परिवारों की संख्या में वृद्धि से उत्पन्न आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान की जाएगी।

भारत सरकार पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं के साथ मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने के लिए 2015-16 से प्रधानमंत्री आवास योजना लागू कर रही है। पिछले 10 वर्षों में आवास योजनाओं के तहत पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ मकान पूरे किए गए हैं।

पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी मकानों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं के साथ अभिसरण के माध्यम से घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन आदि जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती मोदी कैबिनेट का पहला बड़ा फैसला, बनाए जाएंगे इतने करोड़ नए आवास, साथ ही इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…