• 03/06/2024

नतीजों से पहले नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, 5 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़े हथियार

नतीजों से पहले नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी, 5 हार्डकोर नक्सलियों ने छोड़े हथियार
Spread the love

4 जून यानी मंगलवार को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे ठीक एक दिन पहले बस्तर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली है। पांच इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में एक दंपति भी शामिल हैं इन पर कुल 17 लाख रुपये का इनाम था।

सरेंडर नक्सलियों में मड़कम पांडू, उसकी पत्नी रावा भीमे, ताती, मड़कम मासा, कोमराम दुला और मुका सोढ़ी ऊर्फ शेखर शामिल है। सुकमा के एसपी किरण जी चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है। मड़कम पांडू पर आठ लाख रुपये का इनाम था। वह पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी बटालियन नंबर एक की सप्लाई टीम का डिप्टी कमांडर था।

मड़कम पांडू की पत्नी रावा भीमे पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि मासा पामेड़ पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। नक्सली कोमराम दुला पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसी तरह मुका सोढ़ी ऊर्फ शेखर पर एक लाख रुपये का इनाम शासन ने रखा था।

Related post

हाथी का खौफ! जंगल गए ग्रामीण का हाथी से हुआ सामना, हमले में मौके पर ही दर्दनाक मौत, गांव में पसरी दहशत….

हाथी का खौफ! जंगल गए ग्रामीण का हाथी से…

Spread the loveसूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिल में हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत हो गई है. जजवाल गांव के पास…
भीषण हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल से नीचे गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, दूसरा युवक लापता….

भीषण हादसा! कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत के बाद पुल…

Spread the loveपिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां जोक नदी के पुराने पुल पर कार और…
नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से ही बनेगा…

Spread the loveरायपुर: जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं…