• 13/06/2024

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

पलक झपकते ही छीन गई 5 जिंदगियां, आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल
Spread the love

गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में एक मकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग मकान की नीचे की मंजिल में लगी और ऊपर मौजूद लोग उसमें फंस गए। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई।

बताया जाता है कि आगजनी की इस घटना में दो बच्चों समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई है तो कुछ अन्य लोग झुलसकर घायल भी हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लोगों का कहना है कि घर के अंदर भारी मात्रा में फोम रखा हुआ था और शॉर्ट सर्किट से अचानक लगी आग फोम की वजह से पूरे घर में फैल गई, जिससे वहां मौजूद लोग बाहर नहीं निकल सकें और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।

बताया गया कि लोनी बॉर्डर थाना के गांव हाजीपुर बम्हैटा में इश्तयाक अली का तीन मंजिला मकान है। इश्तयाक का बेटा साजिद फोम का काम करता है। मकान में रात करीब साढ़े 8 बजे शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। फोम से पलभर में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा परिवार घर के अंदर फंस गया। जिसके बाद चीख-पुकार की आवाज आने पर पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी। गलियां संकरी होने से फायर ब्रिगेड टीम को पहुंचने में बहुत परेशानी हुई। टीम 2 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर किसी तरह से काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर से 5 शव बरामद किए।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात साल का होगा कोर्स, नोटिफिकेशन जारी

अब 10वीं के बाद बन सकेंगे डॉक्टर, साढ़े सात…

Spread the loveविश्व की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की पढ़ाई के लिए अब 12 वीं कक्षा पास करने की जरुरत…
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा बैठक हुई खत्म, इन मुद्दों पर की गई चर्चा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी की समीक्षा…

Spread the loveकांग्रेस ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में कांग्रेस नेताओं की…