• 29/08/2023

‘Adult Only’ सीटें होंगी इस एयरलाइन्स में, जानिए क्या रहेगा इसमें

‘Adult Only’ सीटें होंगी इस एयरलाइन्स में, जानिए क्या रहेगा इसमें
Spread the love

अभी तक आप ने विशेष कन्टेंट वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर ही ‘Adult Only’ सर्टिफिकेट या टैग देखे होंगे। लेकिन तूर्की की एक एयरलाइन्स ने अपने विमानों में ‘Adult Only’ सीटें शुरु करने जा रही है। ये सेवा 16 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यात्रियों के लिए आरक्षित होगी। एयरलाइन कुछ ही महीने में इसे लॉन्च भी करने जा रही है। एयरलाइन ने सीटों को वाली फिल्मों और वेब सीरीज पर ही ‘Adult Only’ सर्टिफिकेट या टैग देखे होंगे। लेकिन तूर्की की एक एयरलाइन्स ने अपने विमानों में ‘Adult Only नाम देने के पीछे की वजह का खुलासा भी किया है।

तुर्की-डच कोरेंडन एयरलाइन्स (Turkish-Dutch Corendon Airlines) ने वयस्क लोगों को विमान में यात्रा के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने जा रही है। जिसके तहत इस कैटेगरी की सेवा 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र के उन यात्रियों को देने की योजना बनाई रही है, जो बच्चों के शोर से मुक्त वातावरण की तलाश कर रहे हैं। ये सीटें एयरबस ए350 में आरक्षित की जाएंगी। इस योजना को नवंबर में एम्स्टर्डम और एक डच कैरेबियन द्वीप कुराकाओ के बीच उड़ान पर लॉन्च किया जाएगा।

एयरलाइन की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, “विमान पर यह क्षेत्र बच्चों के बिना यात्रा करने वाले उन यात्रियों के लिए है जो शांत वातावरण में काम करना चाहते हैं।” कोरेंडन ने कहा कि इस आरक्षित क्षेत्र ‘Adult Only’ को पर्दों द्वारा विमान के बाकी हिस्सों से अलग किया जाएगा।

एयरलाइन ने कहा कि विमान के अगले हिस्से का उपयोग अतिरिक्त लेगरूम वाली नौ अतिरिक्त बड़ी सीटों और 93 सीटों के साथ “केवल-वयस्क” क्षेत्र बनाने के लिए किया जाएगा।

किराया

इन सीटों के लिए एक्स्ट्रा 45 यूरो ($49 या ₹ 4,050) देना होगा। जबकि बड़ी सीटों के लिए एक्सट्रा 100 यूरो ($108 ₹ 8,926) खर्च करने होंगे। बता दें कि कोरेंडन एयरलाइंस विमान में इस तरह की नई चीज पेश करने वाली पहली एयरलाइन कंपनी नहीं है। इससे पहले नीदरलैंड भी ऐसा प्रयोग कर चुका है।

Related post

जनजातीय समाज भारत की आत्मा है, 2047 के विकसित भारत का बनेगा मजबूत आधार : मुख्यमंत्री साय

जनजातीय समाज भारत की आत्मा है, 2047 के विकसित…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, बल्कि…
BREAKING : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर बड़ा एक्शन, 99 की ब्रेक इन सर्विस तो 17 किए गए सस्पेंड

BREAKING : अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों पर बड़ा…

Spread the loveरायपुर।  राज्य शासन के निर्देशानुसार बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों के खिलाफ…
VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से होगा शुरू, चार बैठकें होंगी

VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर 2026 से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से…