• 06/08/2024

बीजेपी के सीनियर लीडर की तबीयत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजेपी के सीनियर लीडर की तबीयत फिर बिगड़ी, अपोलो अस्पताल में कराया गया भर्ती
Spread the love

बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व उप प्रधानमंत्री आडवाणी की तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है। लालकृष्ण आडवाणी को मंगलवार को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर के मुताबिक हालात फिलहाल स्थिर है। आडवाणी इस वक्त न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में भर्ती कराए गए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक 96 वर्षीय आडवाणी को मंगलवार सुबह इंद्रप्रस्थ स्थित अपोलो अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया।

 

गौरतलब है कि जुलाई के पहले सप्ताह में भी आडवाणी को तबीयत बिगड़ने के बाद इसी अस्पताल में लाया गया था और कुछ दिनों तक निगरानी में रखने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में भर्ती कराया गया था। आडवाणी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है।

Related post

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस-2026 : राज्यपाल डेका ने लोेकभवन में किया…

Spread the loveरायपुर- राज्यपाल  रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड…
नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि…

Spread the loveविकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय, अंतिम…
स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने…

Spread the loveसांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा में सरगुजा संभाग प्रथम और दुर्ग संभाग के विद्यार्थी  द्वितीय स्थान पर रहे  रायपुर—राजधानी रायपुर के पुलिस…