• 15/10/2023

छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, पत्नी भी घायल

छत्तीसगढ़ में पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, पत्नी भी घायल
Spread the love

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पूर्व विधायक के बेटे की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। इसके साथ ही बदमाशों ने उनकी पत्नी के साथ भी जमकर मारपीट की है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना कुरुद से लगे ग्राम मरौद की है। बताया जा रहा है कि आज रविवार को तकरीबन आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश पूर्व विधायक सोम प्रकाश गिरी के बेटे चंद्रशेखर गिरी के घर घुसे। बदमाशों ने चंद्रशेखर गिरी पर हमला कर दिया। पति को बचाने के लिए पत्नी बीच में आई तो बदमाशों ने उसकी भी पिटाई कर दी।

थाना के बाहर धरने पर बैठे लोग

हमले में चंद्रशेखर गिरी गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।  मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरु कर दी है। घटना से नाराज कुछ लोगों ने थाना के बाहर धरना दे दिया।

निष्पक्ष चुनाव के लिए एसपी को हटाएं- अजय चंद्राकर

उधर इस मामले में पूर्व मत्री ट्वीट कर कहा कि भाजपा कार्यकर्ता चंद्रशेखऱ गिरी के ऊपर पहले भी हमला हुआ था लेकिन पुलिस उन हमलावरों को गिरफ्तार नहीं की। चंद्राकर ने एसपी और एसडीओपी को हटाने की मांग की है।

ट्वीट कर उन्होंने कहा, “मेरे विधानसभा क्षेत्र कुरुद जिला धमतरी के भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गिरी की आज जघन्य हत्या कर दी गई, इसके पहले भी उनके ऊपर प्राण घातक हमला हुआ था पर पुलिस ने उन हमलावरों को आज तक गिरफ्तार नही किया था… अरारी फरारी दिखाती रही… आगे चुनाव में पुलिस के संरक्षण में और भी हत्या हो सकती है… निष्पक्ष चुनाव के लिए SP, SDOP और कुरुद विधानसभा के सभी थानेदारों को हटाया जाए और सभी बूथ को अति संवेदनशील घोषित किया जाए।”

Related post

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर हुआ रफूचक्कर…

CG- बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार, सुरक्षा…

Spread the loveकोरबा। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर अपचारी बालक के फरार होने का मामला सामने आया…
13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने 15 दिनों में मांगा जवाब, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला…!!

13 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी, विभाग ने…

Spread the loveरायपुर। नागरिकों द्वारा सीएम हेल्पलाइन-1076 पर दर्ज कराई गई शिकायतों के समाधान को लेकर राज्य शासन बेहद गंभीर है।…
शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग के लेटरहेड और हस्ताक्षर का हुआ दुरुपयोग, अब डीपीआई ने इन जिलों के डीईओ से मांगी जानकारी…..

शिक्षकों के ट्रांसफर का आदेश निकला फर्जी, शिक्षा विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में 19 शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण से जुड़ा एक फर्जी आदेश सामने आया…