- 27/08/2024
चार भाईयों ने अपने ही दो सगे भाईयों की लाठी-डंडे से की पिटाई, ट्रेक्टर चढ़ाकर की हत्या, बच्चे और पत्नियों ने भी दिया साथ

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद कुछ इस तरह गहराया कि भाई ही भाई के दुश्मन बन गए। यहां 4 भाईयों ने ही भाईयों ने अपनी पत्नियों और बच्चों के साथ मिलकर दो भाईयों की हत्या कर दी। पुलिस ने चारों सगे भाईयो सहित 9 के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें 3 महिलाएं और 1 नाबालिग भी शामिल है।
मामला मुंगेली जिले के फास्टपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 25 अगस्त को भागबली पाटले और वकील पाटले खेत में काम करने गए थे। काम खत्म कर जैसे ही वे खेत से बाहर निकले उन पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। दोनों की जमकर पिटाई की गई। जिसमें कि वे बुरी तरह से घायल हो गए।
आरोपियों का मन इतने में भी नहीं भरा तो उन्होंने दोनों पर ट्रेक्टर चढ़ा दी। जिसमें कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद चारों भाई फरार हो गए। मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल उऩकी पत्नियां और 1 नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है।
अपने दो भाईयों की लाठी-डंडे से से जमकर पिटाई की, उसके बाद उऩ पर ट्रेक्टर चढ़ाकर हत्या कर दी।