• 02/04/2024

Gang Rape: CG में 3 किशोरियों के साथ गैंगरेप; नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

Gang Rape: CG में 3 किशोरियों के साथ गैंगरेप; नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म
Spread the love

छत्तीसगढ़ में तीन किशोरियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने पीड़ित किशोरियों की शिकायत पर दो अपचारी बालकों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम अभिषेक कुमार और सुनील कुमार है। उनके साथ ही पुलिस ने दो अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है।

मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किशोरियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने मैनपाट घुमाने का झांसा देकर उन्हें रायगढ़ जिले के कापू ले गए। वहां बदमाशों ने उन्हें कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवाइयां डालकर पिला दिया। पीने के बाद वे बेहोशी की हालत में पहुंच गई तो आरोपियों ने उनसे मैनपाट के जंगल में रेप किया।

होश में आने के बाद उन्हें अपने साथ हुई घटना का एहसास हुआ। उन्होंने आरोपियों के सामने विरोध किया। जिसके बाद आरोपी उन्हें पत्थलगांव बस स्टैंड में छोड़ कर फरार हो गए।

शिकायत के मुताबिक एक किशोरी ने फोन कर अपने एक परिचित युवक को बुलाया। सहायता के लिए पहुंचा युवक उसे किशोरी को एक लॉज ले गया और उसने वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी देर तक किशोरी वापस नहीं लौटी तो उसकी साथी किशोरियों ने परिजनों को फोन कर उन्हें सारी जानकारी दी।

मौके पर पहुंचे पीड़ित किशोरियों के परिजनों ने लापता किशोरी की पतासाजी शुरु की। बाद में किशोरी अपने परिचित युवक के साथ एक लॉज में मिले। मामले में तीनों पीड़ित किशोरियों के परिजनों ने पत्थलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक, विकसित छत्तीसगढ़ एवं बस्तर अंजोर को मिला अंतरराष्ट्रीय समर्थन

राज्य नीति आयोग और यूनिसेफ के बीच उच्चस्तरीय बैठक,…

Spread the loveरायपुर। राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा से आज यूनिसेफ इंडिया के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों की भरोसेमंद साथी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी किसानों की भरोसेमंद साथी

Spread the loveशिकायत के त्वरित निराकरण से किसान को समय पर मिला खाद, खेती की तैयारी हुई सुचारु मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय…
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करें जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए समर्पित भाव…

Spread the loveमुख्यमंत्री  साय नवनिर्मित नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का किया…