• 02/04/2024

गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए लगाई फांसी, फिर जो हुआ…सभी के पैरों तले खिसक गई जमीन

गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए लगाई फांसी, फिर जो हुआ…सभी के पैरों तले खिसक गई जमीन
Spread the love

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने के लिए एक छात्र ने फांसी लगाने की कहानी बनाई। इस दौरान फांसी का वीडियो बनाकर अपने दोस्त को दिखाने के दौरान स्टूल खिसक गया। और फांसी का फंदा उसके गले में लग गया। जिससे छात्र की मौत हो गई, मल्हारगंज पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। मृतक युवक का नाम अभिषेक बताया जा रहा है। अभिषेक के परिजनों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अभिषेक की उम्र 18 साल थी और वह पढ़ाई कर रहा था। 1 अप्रैल के दिन अभिषेक अपनी गर्लफ्रेंड को अप्रैल फूल बनाने का नाटक करता है।

अभिषेक ने फांसी का फंदा गले में लगाकर अपनी गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल किया और वीडियो कॉल करने के दौरान वह एक स्टूल पर खड़ा भी हो गया। लेकिन वीडियो कॉल के दौरान अभिषेक का पैर स्टूल से फिसल गया और इसी वजह से युवक को फांसी लग गई. यह जब पूरी घटना घटित हुई तो उस दौरान वीडियो कॉल पर युवती मौजूद थी।

युवती को कुछ अनहोनी का अहसास हुआ तो उसने मामले की जानकारी युवक के ही परिजनों को दी. इसके बाद परिजन अभिषेक के कमरे में पहुंचे और उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो जाने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मृतक के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. तो वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से भी कर रही है

Related post

ब्रेकिंग : विधि विधायी विभाग ने जारी किया आदेश, छत्तीसगढ़ के इन परिवार न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति…

ब्रेकिंग : विधि विधायी विभाग ने जारी किया आदेश,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा राज्य छत्तीसगढ़ बिलासपुर हाई कोर्ट की सहमति से उच्चतर…
Aaj ka Panchang 16 September 2026: भगवान गणेश की पूजा करना रहेगा फलदाई, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang 16 September 2026: भगवान गणेश की…

Spread the loveAaj ka Panchang 16 September 2026: हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश…
Aaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन…

Spread the loveAaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और महत्वपूर्ण फैसले लेकर आ…