• 13/11/2023

युवती से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, जबरन शराब पिलाई, सिर पर फोड़ी बोतल, Video वायरल

युवती से 4 लोगों ने किया गैंगरेप, जबरन शराब पिलाई, सिर पर फोड़ी बोतल, Video वायरल
Spread the love

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित होम स्टे में एक महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। चार युवकों ने होम स्टे में काम करने वाली एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म  किया और शोर मचाने पर उसकी जमकर पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया और युवती को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवती आरोपियों के सामने छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती नजर आ रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवती की गुहार के बावजूद आरोपी उसे घसीटकर ले जा रहा है। इस दौरान वहां सिक्योरिटी गार्ड के दो कर्मचारी भी खड़े नजर आ रहे हैं।

आरोप है कि आरोपी उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। इंकार करने पर उसके सिर पर शराब की बोतल से हमला किया गया। जबरदस्ती किए जाने की वजह से युवती की पैंट में टॉयलेट तक छूट गई इसके बावजूद आऱोपियों को उसे पर दया नहीं आई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।

शोरगुल सुनकर वहां लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 1 महिला सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Related post

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने में शिक्षक निभाएं अहम भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने…

Spread the loveराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 82 शिक्षक एवं शिक्षाविद चयनित, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण के रचनात्मक अनुभव नई…
कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने वाले शख्स को सुनाई उम्रकैद की सजा

कर्नाटक हाई कोर्ट ने 6 लोगों को जिंदा जलाने…

Spread the loveबेंगलुरु । कर्नाटक उच्च न्यायालय ने 2013 में मैसूर में एक घर में आग लगाकर एक ही परिवार के छह…
गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता यादव, CM साय ने दी बधाई

गांव की कक्षा से राष्ट्रपति भवन तक पहुंचीं सुनीता…

Spread the loveछत्तीसगढ़ की शिक्षिका को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से किया सम्मानित, नवाचार और जनभागीदारी से बदली…