• 13/11/2023

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, 9 मैतेई चरमपंथी संगठनों पर लगाया प्रतिबंध

गृह मंत्रालय का बड़ा एक्शन, 9 मैतेई चरमपंथी संगठनों पर लगाया प्रतिबंध
Spread the love

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्रालय ने मैतेई समुदाय से जुड़े 9 कट्टरपंथी संगठनों पर बैन लगा दिया  है।

गृह मंत्रालय ने जिन संगठनों पर प्रतिबंध लगाया है। उनमें पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और इसकी राजनीतिक शाखा, रिवोल्यूशनरी पीपुल्स फ्रंट (RPF), यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) और इसकी सशस्त्र शाखा मणिपुर पीपुल्स आर्मी (MPA) शामिल हैं।

इनमें पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलेईपाक (PREPAK) और इसकी सशस्त्र शाखा रेड आर्मी, कांगलेईपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP), इसकी सशस्त्र शाखा रेड आर्मी, कांगलेई याओल कनबा लुप (KYKAL), कोआर्डिनेशन कमेटी और एलायंस फॉर सोशलिस्ट यूनिटी कांगलेईपाक (ASUK) भी शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने कहा कि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, केंद्र सरकार की राय है कि मैतई चरमपंथी संगठनों को ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित करना आवश्यक है और तदनुसार केंद्र सरकार निर्देश देती है कि यह अधिसूचना 13 नवंबर, 2023 से पांच साल की अवधि के लिए प्रभावी होगी।

Related post

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम, हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने उठाया ये बड़ा कदम…..

CG – खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों…

Spread the loveसूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सुरजपुर जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक खड़े ट्रक…
NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20 हजार छात्र होंगे शामिल, राज्य के 19 शहरों में बनाए गए 127 परीक्षा केंद्र

NEET UG 2026 का री-एग्जाम कल, छत्तीसगढ़ के 20…

Spread the loveरायपुर।राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2026) के री-एग्जाम का आयोजन कल किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़…
अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की परीक्षा, हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला

अब जेल में बंद छात्र भी देंगे NEET-री की…

Spread the loveरायपुर।  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने NEET-री परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए रायपुर सेंट्रल जेल में बंद…