• 27/11/2022

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप

परिवार में भी नहीं सुरक्षित बच्चियां, चचेरे दादा ने किया 7 वर्षीय मासूम के साथ रेप
Spread the love

देश में छोटी बच्चियों और महिलाओं के प्रति हो रहे यौन हिंसा के अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आलम यह है कि बच्चियां अपने रिश्तेदारों के साथ भी सुरक्षित नहीं हैं। रिश्ते को तार-तार करने वाला ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में भी सामने आया है। रिश्ते में दादा लगने वाले एक 50 वर्षीय शख्स ने 7 वर्षीय पोती को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद उसके पिता ने ने पुलिस थाना में आऱोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया।

बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स रिश्ते में बच्ची का चचेरा दादा लगता है। आरोपी ने बच्ची को दूध उबालने के बहाने घर बुलाया औऱ उसके साथ रेप किया। इसके साथ ही उसने पीड़िता को घटना के संबंध में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related post

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज के लिए पत्नी को जलाया था जिंदा

एनकाउंटर: निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन का एनकाउंटर, दहेज…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में दहेज के लिए अपनी पत्नी निक्की को जिंदा जलाने के…
शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के साथ अनाचार… प्रिंसिपल ने लूटी अस्मत

शिक्षा का मंदिर फिर शर्मसार, स्कूल में नाबालिग के…

Spread the loveकौशांबी में एक प्रिंसिपल ने स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी पर…
प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे 11 प्रत्याशी, देखिए सूची

प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव के लिए इस पार्टी ने उतारे…

Spread the loveLok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024)  के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर…