• 19/05/2026

सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी…..

सुशासन तिहार से जीवन में नई उम्मीद जगी…..
Spread the love

रायपुर: सुशासन तिहार के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर, राजनांदगांव जिले के ग्राम कोटराभाठा की दिव्यांग मथुरा साहू के जीवन में नई खुशियां लेकर आया। शिविर में उन्हें निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। मथुरा साहू ने बताया कि पहले वे ज्यादातर समय घर पर ही रहती थीं और आने-जाने के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर थीं। अब मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से वे खुद बाजार जाकर जरूरी सामान ला सकेंगी।

अपने रोजमर्रा के कामों के लिए दूसरो पर निर्भर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह सुविधा उनके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। मथुरा साहू ने छत्तीसगढ़ शासन और जिला प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से गांव-गांव तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। शिविरों में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस और राजस्व प्रकरणों जैसी समस्याओं का समाधान होने से लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति भरोसा बढ़ा है।

Related post

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा देना पड़ा भारी, जेल प्रशासन ने किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला …!!

CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा…

Spread the loveरायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा…
अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को CM विष्णु देव साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र

अटल नगर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त उप अभियंताओं को…

Spread the love रायपुर। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 30.09.2026 मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण…
गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास

गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन…

Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8…