• 04/11/2025

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में 391 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, BSF में 391 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
Spread the love

नई दिल्ली। BSF Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका। बीएसएफ की ओर से जीडी कांस्टेबल के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत कुल 391 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें पुरुषों के लिए 197 और महिलाओं के लिए 194 पद खाली हैं। इसमें आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और कल यानी 4 नवम्बर 2025 को इसकी आखिरी तारीख है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जा कर आवेदन सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कैंडिडेट ने संबंधित स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो।

आयु सीमा

इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। वहीं आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

सैलरी

इसमें चयनित होने के बाद स्तर -3 के तहत 21,700 – 69,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, नियम के तहत समय-समय पर केंद्र सरकारी कर्मचारी को स्वीकार्य अन्य भत्ते भी देगा।

ऐसे करें आवेदन 

ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।

रजिस्ट्रेशन करके पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।

मांगी गई डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

फॉर्म सब्मिट करें।

इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

Related post

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : साय

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं…

Spread the love00 मुख्यमंत्री साय ने नवा रायपुर में यश फैन्स एंड एप्लायंसेस लिमिटेड की नई औद्योगिक इकाई का किया भूमिपूजन…
आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी…

Spread the loveसीएम हेल्पलाइन पर अब तक 2.31 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज, 2.05 लाख से अधिक का हुआ निराकरण लगभग…
मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और…

Spread the loveनवरात्रि शक्ति की आराधना और नारी सम्मान का महापर्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा की…