• 07/06/2024

बड़ा हादसा: कोयला लेकर दिल्ली जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बड़ा हादसा: कोयला लेकर दिल्ली जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Spread the love

हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। शुक्रवार को आगरा-मथुरा की ओर से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इससे सवारी ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से क्यों उतरे, इसके कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। रेलवे की टीमें डिब्बों को पटरी पर लाने का प्रयास कर रही हैं।

बड़ा हादसा होते-होते टला

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही इसकी जानकारी ओल्ड रेलवे स्टेशन मास्टर और अधिकारियों को लगी तो हड़कंप मच गया और मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी, जीआरपी के जवान पहुंच गए और आनन-फानन रेस्क्यू काम शुरू कर दिया गया। मौके पर कई बड़ी-बड़ी मशीनों को लाया गया।ताकि रेलवे ट्रैक को खाली किया जा सके। क्योंकि इसी ओल्ड रेलवे स्टेशन से कई एक्सप्रेस, राजधानी गाड़ियां गुजरती है।

हालांकि दो डिब्बों को छोड़कर मालगाड़ी के बाकी डिब्बों को आगे खींच लिया गया।लेकिन दो डिब्बों की वजह से करीब चार रेलवे ट्रैक प्रभावित हो गया।इस दौरान कोयाल पूरी तरह से बिखर गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रेलवे विभाग के कर्मचारी रेलवे ट्रैक को खाली करने में लगे हुए हैं।लेकिन अभी तक ट्रैक को पूरी तरह से खोला नहीं गया है। हालांकि मौके पर रेल विभाग के अधिकारी अभी भी मौजूद है।लेकिन मीडिया के सामने किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दे रहे हैं। लेकिन अधिकारी सूत्रों की मानें तो इस हादसे को लेकर जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाता है।उसके खिलाफ कार्रवाई करने की बात भी सामने आ रही है।

Related post

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी: RSS प्रमुख मोहन भागवत

शिक्षा सिर्फ सरकार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी:…

Spread the love मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिक्षा केवल सरकार या शिक्षकों की जिम्मेदारी…
FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की बिक्री पर आखिर क्यों लगाई रोक ?

FSSAI ने Old Monk, McDowell, बैगपाइपर, रॉयल चैलेंज की…

Spread the loveनई दिल्ली: फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने शराब बनाने वाली कई कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई…
मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल , जाना स्वास्थ्य हाल

मेदांता अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले रायपुर…

Spread the loveरायपुर/गुरुग्राम। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुवार को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष…