• 14/03/2024

Good News: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने उठाया ये कदम, 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी मिलेगी

Good News: संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए सरकार ने उठाया ये कदम, 27 फीसदी वेतन वृद्धि भी मिलेगी
Spread the love

छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों के लिए Good News: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एन.एच.एम. के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने ज्ञापन पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा।

साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से मिले आश्वासन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारी खुशी जाहिर की। सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की इस त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

Related post

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन सरकार ने असंभव कार्य किया संभव : साव

नक्सल मुक्त बस्तर के 100 दिन पूर्ण, डबल इंजन…

Spread the loveरायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बस्तर में नक्सलवाद के सफाये के 100 दिन पूर्ण होने पर कहा कि, नक्सलवाद…
रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के आयोजन पर रोक

रायपुर समेत छह क्रिकेट स्टेडियमो में खेल गतिविधि के…

Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने जल संरक्षण से जुड़े मामले में देश के तीन क्रिकेट स्टेडियमों को अगली सुनवाई…
उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय…

Spread the loveउत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी सेवा का अवसर: मुख्यमंत्री साय के निर्णय का छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन ने किया स्वागत मुख्यमंत्री…