• 10/11/2022

Gujrat Election : BJP ने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, इस क्रिकेटर की पत्नी को भी दिया टिकट

Gujrat Election : BJP ने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, इस क्रिकेटर की पत्नी को भी दिया टिकट
Spread the love

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 160 प्रत्याशियों का नाम है। सीएम भूपेन्द्र पटेल एक बार फिर घाटलोडिया से चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वाले पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को भी मैदान में उतारा है। बीजेपी ने पटेल को विरमगाम सीट से टिकट दिया है। वहीं क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी रिवाबा भी बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़ने जा रही हैं। उन्हें जामनगर नॉर्थ से प्रत्याशी बनाया गया है।

इससे पहले शुक्रवार को बीजेपी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए थे। 182 सीटों पर चर्चा के बाद पार्टी ने 160 उम्मीदवारों की आज पहली लिस्ट जारी की है।

Related post

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं, बैंकों एवं व्यक्तियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने सोलर उद्योगों के स्टॉलों का किया अवलोकन,…

Spread the loveरायपुर। सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा है और छत्तीसगढ़ इस क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने की दिशा में…
‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया संग विकास की बात’

‘राखी का रिश्ता, भरोसे का साथ – विष्णु भैया…

Spread the loveकम लागत में राखियां बनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ रहीं बिहान की महिलाएं घरेलू और स्थानीय संसाधनों का…
महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने अपने पैसों से खरीदी भाई के लिए राखी

महतारी वंदन से सजी रक्षाबंधन की खुशियां, तारागिरी ने…

Spread the loveमहतारी वंदन योजना की राशि से त्योहार की तैयारियां हुईं आसान, आर्थिक संबल से बढ़ा उत्साह रायपुर, 23 अगस्त…