• 26/05/2024

गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, सुरक्षा पर उठ रहा सवाल! आखिर कौन है इसका जिम्मेदार

गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, सुरक्षा पर उठ रहा सवाल! आखिर कौन है इसका जिम्मेदार
Spread the love

गुजरात के राजकोट जिले के कालावड में शनिवार की शाम भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार सयाजी होटल के पीछे बने टीआरपी मॉल के गेमिंग जोन में आग लगी है। अब तक हादसे में कुल 27 लोगों की जान जा चुकी है। गेमिंग जोन में जिस समय यह घटना हुई उस वक्त बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

वीकेंड पर कई परिवार अपने बच्चों के साथ मॉल के गेम जोन में पहुंचे थे। सूचना पाकर दमकल और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। वहीं, पुलिस ने गेमिंग जोन के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे लगी आग? 

गेमिंग जोन में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। विशेष जांच दल SIT का गठन जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है इसका भी पता लगाया जाएगा।राज्य के गृह मंत्री ने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…