• 14/11/2022

इंसानियत हुई शर्मसार: 3 युवकों ने की बर्बरता की हदें पार, कुत्ते के गले में जंजीर डाल लगा दी फांसी, VIDEO वायरल

इंसानियत हुई शर्मसार: 3 युवकों ने की बर्बरता की हदें पार, कुत्ते के गले में जंजीर डाल लगा दी फांसी, VIDEO वायरल
Spread the love

दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. शहर में दो युवकों ने एक कुत्ते के गले में जंजीर डालकर उसका दम निकाल दिया. कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डालने का वीडियो वायरल हो रहा है.

घटना लोनी इलाके के पास ट्रॉनिका सिटी के इलाइचीपुर की बताई जा रही है. दोनों आरोपियों ने हाथों में जंजीर का एक-एक सिरा पकड़ा और पूरी ताकत से कुत्ते का दम घोंट दिया.

मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज कर लिया है. जिसकी जांच पुलिस ने शुरु की. पुलिस के मुताबिक वीडियो 6 महीने पुराना बताया जा रहा है. कुत्ते के बीमार होने पर उसे मारा गया था.

दिल्ली महिला आयोग (Delhi Women Commission) की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने कहा कि इस वीडियो को देख मन बहुत उदास है. हर दिन पशुओं के साथ बर्बरता बढ़ती जा रही है. इंसान मानवता खोता जा रहा है. देश में बेज़ुबानों की रक्षा के लिए भी सख़्त क़ानून बनाने की ज़रूरत है. इन दरिंदों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Related post

6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना फलदाई, जानें राहुकाल और अभिजित मुहूर्त

6 सितंबर का पंचांग: भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
आज का राशिफल: चंद्रमा का मिथुन में गोचर, जानिए किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी

आज का राशिफल: चंद्रमा का मिथुन में गोचर, जानिए…

Spread the loveआज का राशिफल: आज चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसका असर सभी 12 राशियों के जीवन…
बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने में शिक्षक निभाएं अहम भूमिका : प्रधानमंत्री मोदी

बच्चों को नशे और अत्यधिक स्क्रीन टाइम से बचाने…

Spread the loveराष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 82 शिक्षक एवं शिक्षाविद चयनित, शिक्षकों ने साझा किए शिक्षण के रचनात्मक अनुभव नई…