• 02/09/2024

आंध्र-तेलंगाना में आसमान से बरस रही आफत, जलभराव के चलते 19 लोगों की मौत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

आंध्र-तेलंगाना में आसमान से बरस रही आफत, जलभराव के चलते 19 लोगों की मौत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Spread the love

गुजरात में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का कारण बनने के बाद गहरे दवाब का क्षेत्र कच्छ के इलाके में चक्रवात असना के रूप में तब्दील हो चुका है। जिसके असर से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार बारिश से कई शहरों में हालात बिगड़ गए हैं। लोगों को भारी बारिश से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

बाढ़ और बारिश के चलते आंध्र प्रदेश में 9 और तेलंगाना में 10 लोगों की मौत हो गई। राज्यों में 140 ट्रेनों को कैंसल कर दिया गया है। वहीं 54 से ज्यादा ट्रेनें डाइवर्ट की गई है। उफनती नदियों के कारण निचले हिस्सों में काफी पानी भर गया है। जिसके लिए एनडीआरएफ की 26 टीमें तैयार की गई है। जो राहत बचाव का कार्य कर रही है।

 

सड़कों पर पानी भरा हुआ है। यातायात बुरी तरह प्रभावित है। वहीं, तेलंगाना में भारी बारिश की वजह से आज 2 अगस्त को भी सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के कम रेवंथ रेड्डी से फोन पर बातचीत कर हालात का जायजा लिया। पीएम ने दोनों को केंद्र की ओर से सभी प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया।

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…