• 15/06/2024

भारत-पाक सीमा से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद, हवाई फायरिंग कर भागे तस्कर

भारत-पाक सीमा से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद, हवाई फायरिंग कर भागे तस्कर
Spread the love

पाकिस्तान की ओर से भारत में मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी की कोशिश लगातार की जा रही है। तस्करों के होंसले इतने बुलंद हैं कि वे लगातार सीमा के आसपास हेरोइन की डिलीवरी लेने पहुंच जाते हैं। शुक्रवार रात भारत पाकिस्तान सीमा क्षेत्र में हेरोइन की डिलीवरी लेने आए तस्करों ने हवाई फायरिंग की और भाग गए। मौके से करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद की गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनूपगढ़ जिले के रायसिंहनगर इलाके में गांव 44 पीएस में शुक्रवार रात ग्रामीणों को ड्रोन की आवाज सुनाई दी। इस पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।तस्कर भी हेरोइन की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचे हुए थे।

ग्रामीणों को देखकर तस्करों ने फरार होने की कोशिश की और हवाई फायरिंग की। तस्करों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग कीतस्कर फरार होने में कामयाब हो गए, लेकिन मौके से दो पैकेट हेरोइन बरामद हुए हैं। इन दोनों पैकेट में पांच से छह किलो हेरोइन होने की संभावना है। इस घटना के बाद बीएसएफ और पुलिस ने सयुंक्त रूप से इलाके में सर्च अभियान चलाया है। बता दें कि सीमा पार से आने वाली हेरोइन को अधिकतर पंजाब में सप्लाई किया जाता है। ऐसे में पंजाब के तस्करों के संबंध स्थानीय तस्करों से होते हैं।

Related post

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें, 50 से ज्यादा ट्रेन इस दिन रहेंगी रद्द, सफर करने से पहले जरूर देख लें ये लिस्ट…

Train Cancelled : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी मुश्किलें,…

Spread the loveरायपुर। रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में 27 नवंबर से 17 दिसंबर तक नॉन…
Police Transfer: थानेदारों का हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां की मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…

Police Transfer: थानेदारों का हुआ तबादला, एसएसपी ने जारी…

Spread the loveबिलासपुर। एसएसपी रजनेश सिंह ने बिलासपुर जिले में पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट हेतु 10 निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी…
ब्रेकिंग : उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज, गंभीर शिकायतों पर हुआ एक्शन, आदेश जारी…

ब्रेकिंग : उप संचालक पर गिरी निलंबन की गाज,…

Spread the loveबलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में समीक्षा बैठक के दौरान कथित तौर पर आक्रोशित भाषा का प्रयोग करने और…