• 09/05/2025

छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस की छुट्टियां रद्द, अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस की छुट्टियां रद्द, अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों के बाद अब मध्य भारत के इस राज्य में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में सभी छुट्टियों पर रोक लगा दी है, सिवाय अति आवश्यक परिस्थितियों के।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजीपी ने सभी जिला अधिकारियों को एक सख्त आदेश जारी किया है। इस आदेश में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को बिना शासकीय कार्य के जिला मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही, सभी पुलिस इकाइयों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाइयों के मद्देनजर उठाया गया है। राज्य में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

 

Related post

 POLICE TRANSFER : 61 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से आदेश जारी

 POLICE TRANSFER : 61 पुलिस निरीक्षकों के तबादले, पुलिस…

Spread the loveरायपुर।  पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला हुआ है। पुलिस मुख्यालय ने 61 पुलिस निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी…
CG : राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष  बिड़ला का आत्मीय स्वागत

CG : राज्यपाल रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष …

Spread the loveरायपुर।  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रायपुर आगमन पर लोकभवन में उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ स्वागत किया…
मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर, अब खुद तय कर रही हैं तरक्की का सफर

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा ने बदली ग्रामीण महिलाओं की…

Spread the loveआत्मनिर्भरता की नई उड़ान – अपनी शर्तों पर सफर रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुरू की गई मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवाश् दूरदराज…