• 09/05/2025

छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस की छुट्टियां रद्द, अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट: भारत-पाक तनाव के बीच पुलिस की छुट्टियां रद्द, अफसरों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश
Spread the love

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों के बाद अब मध्य भारत के इस राज्य में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में सभी छुट्टियों पर रोक लगा दी है, सिवाय अति आवश्यक परिस्थितियों के।

पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीजीपी ने सभी जिला अधिकारियों को एक सख्त आदेश जारी किया है। इस आदेश में पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को बिना शासकीय कार्य के जिला मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही, सभी पुलिस इकाइयों को हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कदम ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई जवाबी कार्रवाइयों के मद्देनजर उठाया गया है। राज्य में किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है।

 

Related post

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को 2 करोड़ का लगा झटका! फर्जी WhatsApp प्रोफाइल से ठगी, एक करोड़ रुपये होल्ड…..

CG- साइबर ठगी का बड़ा खेल : कंपनी को…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने एक कंपनी के…
CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज, बेचने निकला तो खुल गई पोल… लाखों का माल जब्त……

CG- 8 साल तक छिपा रहा हीरों का राज,…

Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से बहुमूल्य पत्थरों की चोरी के मामले में धमतरी पुलिस…
ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग में अधीक्षण अभियंताओं के हुए तबादले, देखे आदेश…..

ब्रेकिंग: राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में त्योहारी सीजन के बीच प्रशासनिक विभाग में तबादलों का दौर एक बार फिर तेज हो गया…