• 20/08/2024

ED और EOW-ACB के खिलाफ सभी 13 याचिकाएं हाईकोर्ट ने की खारिज, टुटेजा को मिली अंतरिम राहत भी खारिज

ED और EOW-ACB के खिलाफ सभी 13 याचिकाएं हाईकोर्ट ने की खारिज, टुटेजा को मिली अंतरिम राहत भी खारिज
Spread the love

छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने ईडी और ईओडबल्यू-एसीबी के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। वहीं  एक याचिका की सुनवाई के दौरान पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने उसे भी  खारिज कर दिया है।

शराब घोटाले के आरोपियों अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अफसर अनिल टुटेजा, अरुण पति त्रिपाठी, निरंजन दास, यश पुरोहित, नितेश पुरोहित और विधु गुप्ता ने ने ईडी और ईओडब्ल्यू – एसीबी के खिलाफ याचिकाएं दायर की थी। ईडी के खिलाफ 6 और ईओडब्ल्यू – एसीबी के खिलाफ 7 केस फाइल किए गए थे। इन याचिकाओं में ई़़डी द्वारा दोबारा की जा रही कार्रवाई और ईओडबल्यू-एसीबी में दर्ज एफआईआर को चुनौती देते हुए खारिज करने की मांग की गई थी।

मामले में हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की बेंच ने सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया था। आज हाईकोर्ट ने सभी याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाया। जिसमें कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।

Related post

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर क्षेत्र में मजबूत हो रही सुविधाओं की नींव: वित्त मंत्री ओपी चौधरी……

रायगढ़ में विकास को मिल रही नई रफ्तार, हर…

Spread the loveरायपुर: प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने के साथ रायगढ़ शहर में नागरिक सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार के…
CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, शिकायत के बाद कोर्ट का बड़ा एक्शन, CBI निदेशक और DGP को नोटिस जारी…

CG- ट्रेनी IPS पर 1 करोड़ की रिश्वत मांगने…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में पदस्थ ट्रेनी आईपीएस पर एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप के बाद पुलिस महकमे…
CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन के घर पति को देखकर बेकाबू हुई पत्नी, फिर जो हुआ…

CG-अवैध संबंध के शक ने लिया खूनी मोड़! पड़ोसन…

Spread the loveबैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने…